अवध बार एसोसिएशन के नवनिर्मित वादकारी कक्ष का मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली ने किया उद्घाटन

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के गेट नंबर-8 पर अवध बार एसोसिएशन के नवनिर्मित वादकारी कक्ष का गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस राजन रॉय समेत बड़ी संख्या में न्यायाधीश, अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

नवनिर्मित वादकारी कक्ष के निर्माण को पूरा कराने में अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित किशोर तिवारी की अहम भूमिका रही। उनके लगातार प्रयासों और समन्वय से यह कार्य पूरा हुआ। एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सहयोग से तैयार हुए इस कक्ष का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश की मौजूदगी में किया गया।

image 3

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में न्यायाधीश रहे मौजूद

अवध बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस राजन रॉय, जस्टिस राजेश सिंह चौहान, जस्टिस रजनीश कुमार, जस्टिस अब्दुल मोईन, जस्टिस अजय भनोट, जस्टिस आलोक माथुर, जस्टिस पंकज भाटिया, जस्टिस सौरभ लवानिया, जस्टिस जसप्रीत सिंह, जस्टिस रजनीश सिंह, जस्टिस करुणेश सिंह पवार, जस्टिस मनीष माथुर, जस्टिस मनीष कुमार, जस्टिस कृष्ण पहल, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी, जस्टिस बृज राज सिंह, जस्टिस प्रकाश सिंह, जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र, जस्टिस सैयद कमर हसन रिजवी, जस्टिस प्रशांत कुमार, जस्टिस मंजीव शुक्ला, जस्टिस प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जस्टिस जफर अहमद, जस्टिस अमिताभ कुमार राय, जस्टिस अवधेश कुमार चौधरी, जस्टिस राजीव भारती और जस्टिस संजीत कुमार सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे।

अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हुए शामिल

समारोह में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. एस. चन्द्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’, महासचिव ललित किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष (मध्य) हरि ओम पाण्डेय और पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) राघवेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव गौरव श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद शुक्ला और आशुतोष सिंह तथा कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारी और निवेदिता गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में अंकित मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पाण्डेय, श्वेता सिंह, नीलिमा जायसवाल और राम सुफल यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई वरिष्ठ अधिवक्ता और एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे।

चित्र-वीथिका हॉल में न्यायाधीशों का स्वागत

नवनिर्मित वादकारी कक्ष के उद्घाटन के बाद अवध बार एसोसिएशन की ओर से चित्र-वीथिका हॉल में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली, वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस राजन रॉय और अन्य न्यायाधीशों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई।

अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित किशोर तिवारी ने नवनिर्मित वादकारी कक्ष के कार्य को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के साथ समन्वय करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने और इसे पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश के हाथों उद्घाटन के साथ यह प्रयास पूरा हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top