केंद्र ने आठ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने संविधान के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और भारत के चीफ जस्टिस से परामर्श के बाद ये नियुक्तियां की हैं।

नियुक्तियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

  1. जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव, दिल्ली हाईकोर्ट → पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  2. जस्टिस रविंद्र वी. घुगे, बॉम्बे हाईकोर्ट → कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  3. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट → राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  4. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी, इलाहाबाद हाईकोर्ट → बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  5. जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट → पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  6. जस्टिस कृष्ण राम महापात्र, उड़ीसा हाईकोर्ट → छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  7. जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे, गुजरात हाईकोर्ट → मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  8. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी, राजस्थान हाईकोर्ट → जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top